मसूरी विधानसभा से शुरू किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 70 विधान सभाओ का भ्रमण

मसूरी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का 70 विधान सभाओ में विकास योजनाओ की प्रगति और कार्यकर्ताओ के साथ संवाद के तहत मसूरी विधानसभा से भ्रमण शुरू हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ में अपार उत्साह देखने को मिला। भगत ने इस दौरान प्रदेश में भाजपा को 60 सीटो से अधिक पर जीत का दावा किया। कार्यकताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में दुबारा भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।


प्रदेश अध्यक्ष भगत का मसूरी आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। किंगरेट से लेकर मसूरी तक खुली गाड़ी में सवार भगत का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल बाइक रैली निकालकर स्वागत हुआ। भगत का विभिन्न स्थानों पर होटल एसोसियेशन, टैक्सी यूनियनों, के लोगो व स्थानीय लोगो द्वारा पारंपरिक वेश भूषा में स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर कहा कि प्रदेश की सत्तर विधानसभाओं के प्रवास का शुभारंभ मसूरी विधानसभा से किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के उत्साह है देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से दुबारा सरकार बनायेगी व साठ विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहरायेगी। भगत ने मसूरी विधानसभा में रहने वाले बूथ से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ 2 घण्टे तक सभी से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी समस्याओं सुनने के साथ उन्हें एक जुट होकर मिशन 2022 के लिए जुटने को कहा। बैठक समापन के बाद भगत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल शर्मा के बूथ पर जाकर उनके घर पर जलपान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जायें। इससे पूर्व विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा से प्रदेश की सभी विधानसभाओं के प्रवास का शुभारंभ करने पर प्रदेश अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जो जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है वह आपकी कार्यप्रणाली व कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतने का प्रतीक है। क्यों कि प्रदेश अध्यक्ष जमीन से जुडे कार्यकर्ता है व छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलते हैं उनके दुख सुख में भागीदार रहते हैं।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि यह मसूरी विधानसभा के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष का दौरा मसूरी से शुरू हो रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, भाजपा जिला महामंत्री अरूण मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवामोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, मुकेश धनाई, कपिल मलिक, महिला भाजपा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, पूनम नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह पुंडीर, वंदना ठाकुर, संध्या थापा, मनोज रेंगवाल, मनोज खरोला, धर्मपाल पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मसूरी आने पर वंशीधर भगत का जोरदार स्वागत किया गया। किंक्रेग पर विधायक गणेश जोशी ने भाजयुमों की बाइक रैली के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया व वहां से रैली गांधी चैक पहुंची जहां से पारंपरिक वा़द्ययंत्रों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते गाते चल रहे थे व मालरोड होते हुए रैली में प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत, विधायक गणेश जोशी, जिलाध्यक्ष शमशेर सिह पुंडीर, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल खुली जीप में सवार होकर गये व रास्ते भर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पांरपरिक वेषभूषा में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर किया। वहीं सभागार में मंचासीनों को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया व पगड़ी पहनाई गई।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *