उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नरेश बंसल को किया प्रत्याशी घोषित

उत्तराखंड : उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने सोमवार देर रात प्रत्याशी घोषित कर दिया। राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। बंसल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। मंगलवार को ही नामांकन का अंतिम दिन भी है। विधानसभा में भाजपा का तीन-चैथाई से अधिक बहुमत होने से बंसल की जीत तय है।
उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट आगामी 25 नवंबर को रिक्त हो रही है। कांग्रेस के सांसद राज बब्बर अभी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विधानसभा के गणित के लिहाज से अब यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकलना तय है। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 57 विधायक हैं। हालांकि कांग्रेस पहले ही अपना प्रत्याशी न उतारने की घोषणा कर चुकी है।इस सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। बहुगुणा के नेतृत्व में ही मार्च 2016 में नौ विधायकों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होकर तत्कालीन हरीश रावत सरकार को संकट में डाल दिया था। बहुगुणा ने इसके बाद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। उनके पुत्र सौरभ बहुगुणा को भाजपा ने टिकट दिया। सौरभ बहुगुणा मौजूदा विधानसभा के सदस्य हैं। बहुगुणा को इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी मौका नहीं मिला। इससे सियासी गलियारों में चर्चा थी कि कमिटमेंट के तहत बहुगुणा को भाजपा इस बार राज्यसभा भेज सकती है।बहुगुणा के अलावा पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व सांसद बलराज पासी और नरेश बंसल के नाम पैनल में शामिल किए गए थे। इन सबको पीछे छोड़ते हुए बंसल दावेदारी में बाजी मार ले गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि नरेश बंसल मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री, वह स्वयं और देहरादून में मौजूद मंत्री व विधायक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से सुबह साढ़े नौ बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में एकत्र होने को कहा गया है।

जीवन परिचय- नरेश बंसल
नरेश बंसल प्रदेश के प्रमुख व जाने-माने राजनेता हैं। वह वर्तमान मे उत्तराखण्ड सरकार मे (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति है। उनका लम्बा सामाजिक व राजनैतिक जीवन रहा है, वह लगभग 50 वर्षो से भी अधिक समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में वह निरंतर संगठन के निर्देशानुसार कार्य कर रहे है तथा अपने कुशल नेतृत्व व बेहतर संगठन क्षमता एंव संगठन पद्धति के अनुसार हर कार्य करने की क्षमता रखने वाले माने जाते है। वह प्रदेश में संघ परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में स्थापित है।

● प्रारम्भिक जीवन व संघ से जुड़ाव
नरेश बंसल का जन्म निम्न मध्यम वर्ग के वैश्य परिवार में देहरादून में हुआ, वे 8 वर्ष की आयु में वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्पर्क में आये और स्वयंसेवक बने। इनकी प्राईमरी शिक्षा देहरादून नगर पालिका के स्कूल में तथा इंटरमीडिएट तक की सामान्य हिंदी माध्यम विद्यालय देहरादून में हुई। 14 वर्ष की आयु में उन्होने संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग किया तथा बाद में संघ के तृतीय वर्ष (नागपुर) का शिक्षण लिया तथा डी0ए0वी0 कालेज देहरादून से एम॰काम तक की शिक्षा प्राप्त की। नरेश बंसल की जन्म भूमि, कर्म भूमि देहरादून उत्तराखंड ही रही ।

■ 4 नवम्बर 2002 से 4 नवम्बर 2009 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में 7 वर्ष तक प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व निर्वाहन किया।

● 2019 लोक सभा चुनाव मे  प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व। सारी सीट भाजपा ने जीती।
☆ राज्य गठन के बाद सफलतापूर्वक एवं बहुत प्रयास के बाद 2006 में राश्ट्रीय कार्य-समिति भाजपा का सफलतापूर्वक आयोजन एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल जनसभा का सफल आयोजन।
☆ 2007 में उत्तराखण्ड की सत्ता में भाजपा सरकार की वापसी।

● 2012 से 2019 तक प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तराखण्ड का दायित्व निभाया। 2017 मे भाजपा की प्रदेश सरकार मे वापसी ।
☆ 2012 में केन्द्र के आदेश पर राज्य सभा के लिये नामांकन,बाद में नाम वापस लिया।

● उत्तराखण्ड़ सरकार में दायित्वः
2009 से 2012 तक तत्कालीन प्रदेश भाजपा सरकार में अध्यक्ष आवास एवं विकास परिषद का दायित्व।
वर्तमान में (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) उपाध्यक्ष राज्य बीस सू़त्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष का दायित्व।

पार्टी मे प्रमुख दायित्व व कार्य:
☆ 2009 से 2012 तक भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्य।
☆ 2012 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव अभियान समिति के सचिव का दायित्व।
☆ 2014 में लोकसभा चुनाव में केन्द्र के कैम्पेन कमेटी के संयोजक नरेन्द्र मोदी की अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में 3डी सभा सम्पन्न करायी एंव अन्य केन्द्रीय नेताओं के कार्यक्रम व जनसभाओं का कार्य।
☆ 2004, 2009 एंव 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के स्टार प्रचारक की सूची में सम्मिलित व चुनाव में प्रमुख सहभागिता।
☆ 2007, 2012 एंव 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के स्टार प्रचारक की सूची में सम्मिलित व चुनाव में प्रमुख सहभागिता।
☆ 2001 से वर्तमान समय तक विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में जाकर कार्य किया।
☆ 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में प्रमुख भूमिका व स्टार प्रचारक एंव ऋषिकेश में एंव देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जन सभा का संयोजन किया।
☆ 2017 विधानसभा चुनाव से पूर्व देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल परिर्वतन महारैली के संयोजक का दायित्व।
☆ 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण सहभागिता।
☆ 2019 में त्रिशक्ति सम्मेलन में संयोजक का दायित्व।
☆ वर्तमान मे भाजपा उत्तराखंड प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य का दायित्व ।
☆ केन्द्रीय एवं प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्य करने का अवसर मिला एवं दी गई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

अन्य उपलब्धिः-
1) प्रतिबन्धित रामनवमी की शोभायात्रा संघर्षों के बाद प्रारम्भ की।
2) 1989 में डा0 हेडगेवार जन्म शताब्दी समिति का नगर महामंत्री का दायित्व,
3) 1989 में श्रीराम शिलापूजन समिति का नगर संयोजक का दायित्व।
4) श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के समय गठित उत्तरांचल संवाद समिति के कोषाध्यक्ष का दायित्व )
5) विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड के संस्थापक ट्रस्टि का दायित्व।
6) 1992 में बावरी ढांचा ध्वस्त होने पर बैंक से अवकाश लेकर भूमिगत होकर संघ कार्य व श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन मे सक्रिय भूमिका ।

आपातकाल में कार्यः-
1975 आपातकाल में सक्रिय भूमिका, सरकारी नौकरी में रहते हुए,भूमिगत रहकर संघ कार्य करना साहित्य का स्टैंसिंल काटना एवं साहित्य का वितरण एवं आपातकाल में संघ का कार्य कैसे बढे इसकी योजना बनाने का कार्य किया। 19 नवम्बर 1975 इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर आपातकाल लगाने के विरूद्ध वाल राईटिंग व टाईप कराकर पर्चो एंव साहित्यों का वितरण।
संघ द्वारा प्रकाशित पुस्तक (तानाशाही को चुनौती भाग-2) में आपातकाल में किये गये कार्य हेतु नाम प्रकाशित हुआ। फरवरी 1977 में सिंचाई विभाग से संघ से सम्पर्क के कारण सेवा समाप्ति का नोटिस। जुलाई 1977 में वे नौकरी छोड़कर यूको बैंक में नियुक्ति।

संघ कार्य- गठनायक, गण शिक्षक, मुख्य शिक्षक, मंण्डल कार्यवाह, सायं कार्यवाह, नगर कार्यवाह, बौद्धिक प्रमुख, जिला सम्पर्क प्रमुख एवं जिला प्रचार प्रसार प्रमुख के विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन 1967 से 2001 तक किया।1989 से 2001 तक विभिन्न विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में समन्वयक का दायित्व निर्वाह्न किया।
☆ 1972 से 1974 तक विधार्थी परिषद  के नगर कोषाध्यक्ष्  का दायित्व सम्भाला।
☆ 1977 में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक का दायित्व।
☆ 1980 से 1986 तक हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष का दायित्व वहन किया।
☆ 1991 में उत्तरकाशी में भूकम्प राहत कार्य के लिए बनी संघ परिवार की उत्तरांचल दैविय आपदा पीड़ित सहायता समिति का गठन हुआ। जिसमें स्थापना से वर्ष 2011 तक (20 वर्ष  तक) महामंत्री का दायित्व निर्वाहन किया, तत्पश्चात उपाध्यक्ष ।
☆ सरस्वती शिशु मन्दिर का संचालन करने वाली बाल कल्याण समिति के पहले महामंत्री व वर्तमान में अध्यक्ष का दायित्व। प्रदेश शिशु मंदिर परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु विद्याभारती शिक्षा विकास निधि न्यास में कोषाध्यक्ष।

1)अमर उजाला द्वारा “उत्तराखण्ड उदय श्री“ सम्मान से सम्मानित।
2) हयूमन राईट्स एंव विभिन्न संस्थाओ द्वारा उत्कृष्ट सामाजिक जीवन के लिये सम्मानित।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *