भराड़ीसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जिले के प्रसिद्ध आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने उत्तराखंड में शांति, खुशहाली और विकास की निरंतरता के लिए भी प्रार्थना की।

आदिबद्री मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। मुख्यमंत्री का यहां दर्शन-पूजन करना उनकी गैरसैंण यात्रा के दौरान एक धार्मिक पड़ाव रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री को भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की कार्यवाही में प्रतिभाग करना था।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *