दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि: रवि खजूरिया की धर्मपत्नी का निधन

दिल्ली। इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस-एंड-मीडियामेन (आईएपीएम) परिवार की ओर से ‘नई रोशनी’ दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशक एवं संपादक श्री रवि खजूरिया जी की धर्मपत्नी श्रीमती सरिस्ता खजूरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती सरिस्ता खजूरिया का मंगलवार प्रातः लगभग 9:45 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 8 जुलाई को शक्तिनगर श्मशान घाट (एजी ऑफिस के पास) किया गया।इस अपूर्णीय क्षति पर आईएपीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन सहयोगी ने गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति न तो भरने योग्य है, न ही शब्दों में व्यक्त की जा सकती है। हम सभी ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और इस दुःख की घड़ी में रवि खजूरिया जी एवं उनके परिजनों के साथ खड़े हैं।आईएपीएम के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. डी.डी. मित्तल, जो पत्रकार कल्याण कोष एवं उत्तराखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के सदस्य भी हैं, उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा संगठन इस दुःख की घड़ी में एकजुट है और रवि खजूरिया जी के साथ मजबूती से खड़ा है।

आईएपीएम के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा ‘परवाना’ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे रवि खजूरिया जी व उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
— आईएपीएम कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *