उत्तराखंड मे कांग्रेस मे मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरीश रावत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले नेता को उनकी पार्टी ने ठुकरा दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर सियासी गलियारों में घमासान मचा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले नेता को उनकी पार्टी ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि हमारी लाश पर उत्तराखंड बनेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष पैकेज दिया था। अपने लिए सोचने वाला उत्तराखंड की बात भी कैसे कर सकता है। अब तो कांग्रेस का आतंरिक मामला भी बाहर निकल कर आ गया है। कांग्रेस के भीतर दस गुट नजर आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि हम अपने पांच साल के काम जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। जनता का विश्वास हमारे साथ है। 2022 में हमें फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा।